नोएडा: नोएडा में 13 वर्षीय आयुष शुक्ला के निधन के बाद आज परिजनों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। नाबालिग की हत्या के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार और स्थानीय लोगों में गम का माहौल रहा।
इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने आयुष शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त की। डॉ. महेश शर्मा ने आयुष के दुखद निधन पर परिवार के प्रति संवेदना जताई।
वहीं, इस मामले में नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted incrime Noida News
