Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के अठसैनी फ्लाईओवर के नीचे व्यापारी से हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में व्यापारी का ई-रिक्शा चालक अरमान ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने अरमान समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रुपये की सूचना देकर साथियों के साथ की लूट
पुलिस के मुताबिक 19 अक्टूबर की शाम अरमान सिम्भावली के एक व्यापारी का गेहूं लेकर गढ़ मंडी गया था। लौटते समय उसने अपने साथियों क्रिश और जुबैर को व्यापारी के पास रुपये होने की जानकारी दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर अठसैनी फ्लाईओवर के नीचे व्यापारी से करीब 26 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
तीनों आरोपी गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद
सोमवार दोपहर को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अरमान, क्रिश और जुबैर सिम्भावली की गोवर्धन कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये नकद, एक नीला बैग, रसीद बुक और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-women-create-an-uproar-over-a-liquor-shop/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/De8ovYyhqAM/?srtk=enJyZWVnY3Zpc25y



