Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक बुजुर्ग पति ने अपनी ही पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित सत्यप्रकाश ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
सत्यप्रकाश ने शिकायती पत्र में बताया कि वह बुजुर्ग हैं और उनकी पत्नी आए दिन उनके साथ गाली गलौज करती है। आरोप है कि पत्नी उनकी हत्या कराने की साजिश रच रही है और अक्सर कुछ लोगों को घर बुलाकर उन्हें डराती धमकाती है। पीड़ित को अपनी जान माल का खतरा सता रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी है और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



