Hapur News : हापुड़ में पशुपालन विभाग ने बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत 200 महिलाओं को 10 हजार देशी मुर्गियों के चूजे मुफ्त बांटे। चूजों के पालन-पोषण के लिए दाना और जरूरी दवाइयां भी दी गईं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा और डिप्टी सीवीओ डॉ. ओमवीर सिंह यादव ने महिलाओं को चूजे वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों ने देशी मुर्गियों के पालन और देखभाल की जानकारी भी दी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है लक्ष्य
सीवीओ डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में देशी मुर्गी पालन को बढ़ावा देना और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। देशी मुर्गी पालन से महिलाएं घर बैठे अतिरिक्त आमदनी कर सकेंगी।
पोषण और आमदनी दोनों में होगा फायदा
डॉ. ओपी मिश्रा ने कहा कि मुर्गियों से मिलने वाले अंडे और मांस से परिवार को प्रोटीन युक्त आहार भी मिलेगा। डिप्टी सीवीओ डॉ. ओमवीर सिंह यादव ने बताया कि चूजों के बेहतर विकास और देखभाल के लिए दाना और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। इससे ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने के साथ पोषण स्तर सुधारने में भी मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-a-massive-surge-of-faith-witnessed-at-the/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgIfN0TBkuo/?knvt=MWRqOHBldnI3OXViOQ==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में रेलवे यूनियन का चुनावी बिगुल, 30 नवंबर को 1020 कर्मी चुनेंगे 41 डेलीगेट - GBN Today