Hapur News : हापुड़ में रेलवे यूनियन का चुनावी बिगुल, 30 नवंबर को 1020 कर्मी चुनेंगे 41 डेलीगेट

Hapur News : हापुड़ में रेलवे यूनियन का चुनावी बिगुल, 30 नवंबर को 1020 कर्मी चुनेंगे 41 डेलीगेट

Hapur News : हापुड़ में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की हापुड़ शाखा के 41 डेलीगेट पदों के लिए 30 नवंबर को चुनाव होगा। इसमें करीब 1020 रेलकर्मी मतदान करेंगे। वहीं बुधवार को करीब 50 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक दावेदारों की संख्या बढ़ने की संभावना है। संभावित प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर रेलकर्मियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

7 दिसंबर को चुने जाएंगे पदाधिकारी

शाखा सचिव ओमदत्त त्यागी ने बताया कि इस चुनाव में चुने गए 41 डेलीगेट आगे चलकर यूनियन के पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय कमेटी ने एसयू शाह और प्रवीण कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। दोनों अधिकारियों की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

जानिए पूरा चुनावी कार्यक्रम

चुनाव अधिकारियों और शाखा स्तर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्याशी 27 नवंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 28 नवंबर को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं, डेलीगेट चुनाव के नतीजों के बाद 7 दिसंबर को चुने हुए डेलीगेट मतदान के जरिए संगठन के पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-200-women-in-hapur-receive-10000-indige/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgKIMCqBryU/?bqrl=MW56OTVsMWpkenZvaw==

1 Comment

Comments are closed