Hapur News : हापुड़ में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे लोग

Hapur News : हापुड़ में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे लोग

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला स्थित हमीद चौक पर बृहस्पतिवार शाम एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार हमीद चौक निवासी शाहनवाज अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। स्कूटी में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच की गई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।