Hapur News : हापुड़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 28 और 29 नवंबर को लगेंगे विशेष कैंप

Hapur News : हापुड़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 28 और 29 नवंबर को लगेंगे विशेष कैंप

Hapur News : हापुड़ में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिले के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।

1 जनवरी 2027 को आधार मानकर हो रहा पुनरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम कविता मीना ने बताया कि कैंप में पर्याप्त आवेदन फार्म और मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं।

किस काम के लिए कौन सा फार्म भरें

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता या अन्य जानकारी में संशोधन के लिए फार्म-8 जमा किया जा सकता है।

कैंप में जाते समय ये दस्तावेज साथ रखें

नाम जुड़वाने के इच्छुक लोग नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां लेकर कैंप में पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र नंबर उपलब्ध हो तो उसे भी साथ रखें।

घर बैठे भी जांच सकते हैं अपना नाम

डीएम ने मतदाताओं से खुद और परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने की अपील की। इसके लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा http://electoralsearch.eci.gov.in पोर्टल, ECINET और Voter Helpline ऐप से भी नाम देखा जा सकता है। सूची में नाम नहीं होने पर फार्म-6 और जानकारी में संशोधन के लिए फार्म-8 ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

आवेदन में सही जानकारी भरने की अपील

ऑनलाइन आवेदन के लिए http://voters.eci.gov.in पोर्टल उपलब्ध है। डीएम ने आवेदन में नाम, मोबाइल नंबर और पिन कोड सहित पता सही दर्ज करने की अपील की। साथ ही जरूरी दस्तावेज और नवीनतम फोटो अपलोड करने को कहा। उन्होंने अभियान की जानकारी रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों तक पहुंचाने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-railway-union-election-process-begins-in-h/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgKOFdph0io/?gwpx=MTQzanA5ZGdxZTI3Nw==