Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में अंबेडकर भवन में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह लोगों ने प्रतिमा का चश्मा टूटा देखा तो गांव में नाराजगी फैल गई। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और ग्रामीणों ने प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस पहुंची मौके पर, लोगों को कराया शांत
सूचना मिलने पर एएसपी महेश कुमार, थाना प्रभारी पारस मलिक, सीओ दीपक चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाराज ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस, नई प्रतिमा लगवाने की तैयारी
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बाबा साहब की दूसरी मूर्ति बनवाई जा रही है और उसे लगवाने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-review-of-the-electoral-roll-in-hapur-utta/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgMjQwjuyE_/?knvt=dGQ4eXlnZ2MwcjIx





Pingback: Hapur News : हापुड़ में गंगा मेले से लौट रहे युवकों पर थार सवारों ने की फायरिंग, वीडियो वायरल - GBN Today