Hapur News : हापुड़ में बोरिंग के दौरान पीएनजी पाइपलाइन टूटी, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

Hapur News : हापुड़ में बोरिंग के दौरान पीएनजी पाइपलाइन टूटी, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

Hapur News : हापुड़ में दिल्ली रोड पर गुरुवार सुबह डोमिनोज रेस्टोरेंट के पास सबमर्सिबल बोरिंग के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया और तेज गंध से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गैस फैलने के बाद स्थानीय दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और गैस एजेंसी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और रिसाव को रोकने की प्रक्रिया शुरू की। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सुबह साढ़े नौ बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। डोमिनोज रेस्टोरेंट के पास समरसेबल लगाने के लिए बोरिंग का काम चल रहा था, तभी जमीन के नीचे से गुजर रही पीएनजी पाइपलाइन टूट गई। व्यापारी नेता अमन गुप्ता ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा तफरी मच गई।

सीएफओ ने कहा स्थिति नियंत्रण में

सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि टीमों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की और समय रहते लीकेज पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-congress-holds-satyagraha-in-hapur-demandi/

ये भी देखें : 

1 Comment

Comments are closed