Hapur News : सबली कट पर स्कूटी से गिरीं दो छात्राएं, एसपी ने रुकवाया काफिला और पहुंचाई मदद

Hapur News : सबली कट पर स्कूटी से गिरीं दो छात्राएं, एसपी ने रुकवाया काफिला और पहुंचाई मदद

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली इलाके के सबली कट के पास स्कूटी से गिरकर घायल हुईं दो छात्राओं की एसपी ने मदद की। कार्यालय जाते समय उन्होंने छात्राओं को सड़क पर घायल देखा और अपना काफिला रुकवा दिया।

स्कूटी बेकाबू होने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली रोड पर सबली कट के पास स्कूटी सवार दो छात्राएं स्कूटी अनियंत्रित होने पर जमीन पर गिर पड़ीं। इस दौरान वह घायल हो गईं। लेकिन किसी राहगीर ने उनकी मदद नहीं की। तभी वहां से गुजर रहे एसपी मधुबन सिंह की निगाह उन पर पड़ी। तभी उन्होंने काफिला रुकवाया।

डिवाइडर पार कर पहुंचे एसपी, रुमाल से साफ किए जख्म

एसपी डिवाइडर पार कर छात्राओं के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। दोनों को चोटें आई थीं। उन्होंने जेब से रुमाल निकालकर उनके जख्म साफ किए और अपने वाहन से फर्स्ट एड बॉक्स मंगवाया। मौके पर छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया गया और घावों पर मरहम पट्टी की गई।

एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया

इसके बाद एसपी ने दोनों छात्राओं को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर दोनों को घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-a-golden-opportunity-to-add-names-to-the/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgPk38-BWbg/?avpt=MXZkYjduYXlneGhmcw==

1 Comment

Comments are closed