Hapur News : हापुड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर कांग्रेस का सत्याग्रह, 8 अक्टूबर को बताया लोकतंत्र का काला दिवस

Hapur News : हापुड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर कांग्रेस का सत्याग्रह, 8 अक्टूबर को बताया लोकतंत्र का काला दिवस

Hapur News : हापुड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को सत्याग्रह किया। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अतरपुरा चौराहे पर पंडित नेहरू की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय उपवास रखा और इस दिन को लोकतंत्र के काला दिवस के रूप में मनाया।

इस सत्याग्रह का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

राहुल और प्रियंका के साथ दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ पुलिस के कथित गलत व्यवहार की निंदा की। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने से रोका जा रहा है और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ धक्कामुक्की की गई।

वोट चोरी के मुद्दे पर जवाब मांगने से रोकने का आरोप

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि विपक्षी सांसदों को चुनाव में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर जवाब मांगने से रोका जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेसियों ने 8 अक्टूबर को लोकतंत्र का काला दिवस बताया।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, एजाज अहमद, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, डॉ शोएब, एडवोकेट रघुवीर सिंह, आईसी शर्मा, सुशील शास्त्री, मदन सिंह चौहान, नरेश भाटी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-seva-sankalp-jyoti-kalash-yatra-taken-out/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeOFsvghAhs/?stkn=bjVzOWN0M2N2NzVq

1 Comment

Comments are closed