Hapur News : हापुड़ में खेत पर करंट की चपेट में आकर किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक

Hapur News : हापुड़ में खेत पर करंट की चपेट में आकर किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक

Hapur News : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के जंगल में खेत पर गए 50 वर्षीय किसान गोकुल सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे वह अपने खेत पर काम से गए थे। इसी दौरान गांव के ही संजू उर्फ संजीव के नलकूप के पास लगे बिजली के पोल की खेंच में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि किसान मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों में कोहराम, गांव में पसरा मातम

घटना की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे। अपने घर के मुखिया की इस तरह मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना हापुड़ देहात पुलिस को दी।

पुलिस ने किया मौका मुआयना

सूचना पर थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-shardiya-navratri-fervor-in-hapur-a-massiv/

ये भी देखें :  https://www.instagram.com/reel/DeWGw4mBvF8/?cplk=d212ZnF2MGN5bHR0