Hapur News : हापुड़ में शारदीय नवरात्रि की धूम, पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Hapur News : हापुड़ में शारदीय नवरात्रि की धूम, पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Hapur News : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन हापुड़ के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

फूलों और रोशनी से सजे देवी धाम

नवरात्रि पर्व को लेकर जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में फूलों और रंग बिरंगी रोशनियों से विशेष सजावट की गई है। सजावट के बीच माता रानी का दरबार बेहद मनोहारी लग रहा है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मंदिरों के आसपास भी भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

बाजारों में बढ़ी रौनक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नवरात्रि शुरू होते ही बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल और सजावट के सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं। वहीं पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हापुड़ एसपी ने स्वयं मंदिरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है और मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-stringent-security-arrangements-in-hapur-f/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeU5amxz5U_/?cplk=MWpqZXE5cXo4MjU5Zg==