Hapur News : हापुड़ में गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, गंगा में नहीं होगी मूर्ति विसर्जन, तीन वैकल्पिक स्थल तय

Hapur News : हापुड़ में गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, गंगा में नहीं होगी मूर्ति विसर्जन, तीन वैकल्पिक स्थल तय

Hapur News : हापुड़ में गणपति बप्पा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गंगा नदी में मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा। पर्यावरण और गंगा की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

तीन जगह बनाए गए वैकल्पिक विसर्जन स्थल

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले में तीन वैकल्पिक विसर्जन स्थलों को चिन्हित किया गया है। इनमें गढ़ में मेरठ रोड पर स्थित मध्य गंगा नहर, अठसैनी में मध्य गंगा नहर और ब्रजघाट गंगानगरी में पुराने श्मशान घाट के पास विसर्जन की व्यवस्था की गई है। सभी स्थानों पर प्रशासन की निगरानी में मूर्ति विसर्जन कराया जाएगा।

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे विभाग

इन स्थलों पर संबंधित विभागों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। विसर्जन स्थलों पर साफ सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा बलों की तैनाती और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसडीएम ने दिए समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश

एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि गंगा में मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालु तय किए गए तीन वैकल्पिक स्थलों पर ही विसर्जन कर सकेंगे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं और विसर्जन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-3-5-lakh-earthen-lamps-lit-in-hapur-on-the/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dday2-qBYr3/?stkn=YTVsbGp2cTQzbHFu