Hapur News : हापुड़ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जले साढ़े तीन लाख दीये, ब्रजघाट पर दिखा भव्य नजारा

Hapur News : हापुड़ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जले साढ़े तीन लाख दीये, ब्रजघाट पर दिखा भव्य नजारा

Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान की थीम “आशीर्वाद का दीया” के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद भर में लगभग साढ़े तीन लाख दीप प्रज्वलित किए गए। इस अभियान को सफल बनाने में जनपद वासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों पर भी दीये जलाए।

ब्रजघाट और पूठ घाट पर हुआ विशेष आयोजन

जानकारी के अनुसार शाम सात बजे से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसमें गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर 25 हजार और पूठ घाट पर 5 हजार दीये जलाए गए। इसके अलावा स्पोर्ट स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी, सभी अन्नपूर्णा भवन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, सबली मंदिर, चंडी मंदिर सहित नक्का कुआं, गंगा मंदिर और गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख मंदिरों तथा सभी विकास खंडों में दीये जलाए गए।

दीपों से दिया विकास का संदेश

दीपों के माध्यम से सुंदर और भव्य आकृतियां बनाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की बधाई दी गई और विकास को नई दिशा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम लोगों ने सहयोग किया।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-transport-department-takes-action-at-chhij/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdZM7Q1hkzV/?stkn=d2IxcmV4NTNtM2V5