Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में 162 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, हिंदू-मुस्लिम जोड़ों रहे शामिल

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में 162 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, हिंदू-मुस्लिम जोड़ों रहे शामिल

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में होटल ली पैलेस में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र सिंह तेवतिया, जिलाधिकारी कविता मीना और मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

दोनों समुदायों के 162 जोड़ों का विवाह

समारोह में जनपद के कुल 162 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़े शामिल रहे। सभी नवविवाहित जोड़ों को सरकार द्वारा निर्धारित अनुदान राशि, गृहस्थी का सामान और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वोटर आईडी बनवाने की अपील

इस अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना ने उपस्थित लोगों से अपील की कि जिन नवविवाहित जोड़ों की वोटर आईडी नहीं बनी है, वे अपनी वोटर आईडी अवश्य बनवाएं। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर बीएलओ की तैनाती की गई थी, जिन्होंने मौके पर ही वोटर आईडी से संबंधित फॉर्म भरवाए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-corrupt-village-development-officer-arrest/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfSHXpGhr0s/?rpxt=MXUwamtsN21pejNsbg==