Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान रील बनाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर की शाम कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था, जिसमें नोएडा और गाजियाबाद से भी युवक भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक मोबाइल से रील बना रहे थे। कैमरे के सामने आने और रोकने को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
कुर्सियां फेंकी, अफरा तफरी का माहौल
कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों गुट आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला आया सामने
सोमवार सुबह इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला सामने आया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है और दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो चुका है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-massive-fire-breaks-out-at-two-furniture-s/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfPOp5lh21Z/?exln=dTFzeWNyYjB2eHU1




