Hapur News : हापुड़ में नकली क्रीम की फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, पांच क्विंटल माल नष्ट

Hapur News : हापुड़ में नकली क्रीम की फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, पांच क्विंटल माल नष्ट

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखरपुर कुचेसर चौपला स्थित एक क्रीम बनाने की इकाई पर देर रात छापा मारा। टीम ने मौके से करीब पांच क्विंटल मिलावटी क्रीम बरामद कर नष्ट करा दी, जिसकी कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद कारोबार को बंद करा दिया गया।

वनस्पति और रिफाइंड से बन रही थी क्रीम

यह छापा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशन में किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम रात करीब 11 बजे जय नागर की इकाई पर पहुंची। जांच में सामने आया कि वहां वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और दही को मिलाकर क्रीम तैयार की जा रही थी। टीम ने क्रीम के तीन नमूने जांच के लिए लिए और 500 किलो क्रीम मौके पर ही नष्ट करा दी। सहायक आयुक्त ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दो डेयरियों पर भी हुई जांच

इससे पहले विभागीय टीम ने छतनौरा गांव में भी अभियान चलाया। पहलवान डेयरी से दूध का एक नमूना और अमित डेयरी से दूध, क्रीम और पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरिश सादात, विपिन सहित पूरी टीम मौजूद रही। सहायक आयुक्त ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-head-on-collision-between-a-bus-and-an-aut/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfRZP8hhcBi/?rpxt=MWZjNnFvajVleDlsMA==

1 Comment

Comments are closed