Hapur News : हापुड़ में नेशनल हाईवे-9 पर हादसा, ऑटो को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Hapur News : हापुड़ में नेशनल हाईवे-9 पर हादसा, ऑटो को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरूरपुर गांव के पास सवारियों से भरे एक ऑटो को पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

एक यात्री की मौत

हादसे में सिंभावली थाना क्षेत्र के वैट गांव निवासी याकूब की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

छह यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नयाबांस बक्तावरपुर निवासी महावीर राना और प्रेमपाल, बढ़का नगला निवासी मुरशिद और साजिद तथा वैट गांव निवासी इकरार और इंतजार के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस कर रही जांच

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना करने वाले मिनी ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-class-10-student-dies-in-hapur-family-alle/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeQ7NjzBYIg/?srtk=NDRxZmpvNmwyYnVq

1 Comment

Comments are closed