Hapur News : हापुड़ में मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग का शिकंजा, दो जगहों पर छापा

Hapur News : हापुड़ में मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग का शिकंजा, दो जगहों पर छापा

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक साथ दो जगहों पर छापा मारा। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

रविंद्रा डेयरी से लिए चार नमूने

टीम ने सबसे पहले श्यामपुर रोड के ददायरा स्थित रविंद्रा डेयरी पर छापा मारा। यहां से टीम ने खोया, दूध, पनीर और घी का एक-एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया।

स्वर्ग आश्रम रोड पर दो क्विंटल चाप नष्ट

इसके बाद टीम स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मानसी एंटरप्राइजेज पर पहुंची। यहां करीब दो क्विंटल कच्चा चाप बेहद अस्वच्छ हालात में तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। नष्ट कराए गए चाप की कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही प्रतिष्ठान को बंद करा दिया गया।

जांच के लिए भेजे गए नमूने

इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार और सहरिश सादात शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-accident-on-national-highway-9-in-hapur-mi/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeRUkxOBh8w/?mdxt=MTVwYnp3cThvcGg1Mg==

1 Comment

Comments are closed