Hapur News : छिजारसी टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 18 पुराने वाहनों को भेजा स्क्रैप सेंटर

Hapur News : छिजारसी टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 18 पुराने वाहनों को भेजा स्क्रैप सेंटर

Hapur News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सुप्रीम कोर्ट के 17 दिसंबर 2025 के आदेश और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के तहत परिवहन विभाग द्वारा एंड ऑफ लाइफ वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।

छिजारसी टोल पर 18 वाहनों पर हुई कार्रवाई

इसी अभियान के तहत गुरुवार को पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस और अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारत स्टेज-3 और उससे नीचे के मानक वाले पुराने वाहनों को रोका गया। चेकिंग में कुल 18 वाहनों को पकड़कर अधिकृत रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी सेंटर को सौंपा गया।

परिवहन विभाग ने की यह अपील

परिवहन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर पर स्क्रैप कराकर सरकार की योजना का लाभ उठाएं। यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन हापुड़ रमेश चौबे की ओर से दी गई है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-transformer-theft-gang-busted-in-hapur-thr/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdZAR6NBqBt/?stkn=MTBxend5MGY1OG4wbg==