Hapur News : हापुड़ में रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर से 84 हजार की साइबर ठगी, ड्राईफ्रूट का झांसा देकर ऐंठे रुपये

Hapur News : हापुड़ में रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर से 84 हजार की साइबर ठगी, ड्राईफ्रूट का झांसा देकर ऐंठे रुपये

Hapur News : हापुड़ में साइबर ठगों ने एयरफोर्स के रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर से ड्राईफ्रूट दिलाने के नाम पर करीब 84 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्णानगर निवासी रिटायर्ड अधिकारी ने की शिकायत

नगर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी नरेंद्र गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई को उन्होंने यूट्यूब पर श्रीराम ड्राईफ्रूट का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखकर उन्होंने किशमिश, बादाम और काजू एक-एक किलो ऑर्डर किया और कंपनी के ऐप पर 1080 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद 2 अगस्त को दोबारा विज्ञापन देखकर उन्होंने दिए गए नंबर पर फोन कर ड्राईफ्रूट भेजने के लिए कहा।

बहाने बनाकर पांच बार में ट्रांसफर कराए पैसे

आरोप है कि इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें झांसे में ले लिया और पांच बार में कुल 84 हजार 325 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो ड्राईफ्रूट भेजा और न ही पैसे वापस किए। लगातार टालमटोल करने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि रिटायर्ड ऑफिसर की शिकायत पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-two-absconding-accused-in-the-badanoli/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdLVdRbhkom/?stkn=NnM4d2E4MGtzd3d3