Hapur News : थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार एक युवक ने एक शोरूम के सामने रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा, जिस पर शोरूम के गार्ड और कर्मचारियों से उसकी बहस हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर शोरूम स्टाफ ने युवक के साथ मारपीट की।
शोरूम के अंदर खींचकर पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई
पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसे जबरन शोरूम के अंदर खींचकर भी पीटा गया। मारपीट की यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे की यह घटना है, जिसका वीडियो गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पुलिस ने दो आरोपियों पर की शांतिभंग की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलने पर थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि वीडियो के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-married-women-in-hapur-celebrated-the-fest/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfFfevJhXpM/?rpxt=MTJ2ZHF3aGxmbGdoaQ==



