Hapur News : हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर अवैध रूप से काटी जा रही प्लाटिंग के खिलाफ हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार शाम प्राधिकरण की टीम ने गोल चक्कर के पास करीब 27,500 वर्ग मीटर जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
किसान की जमीन पर हो रही थी बिना नक्शा प्लाटिंग
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार यह जमीन किसान दर्पण त्यागी की है, जिस पर मनोज त्यागी और गिरीश शर्मा द्वारा बिना स्वीकृत ले आउट के प्लॉट काटे जा रहे थे। इसमें गोल चक्कर के पास 25 हजार वर्ग मीटर और बाईं तरफ 2,500 वर्ग मीटर जमीन शामिल थी। मौके पर पहुंची एचपीडीए की टीम ने वहां बनाई गई बाउंड्री वॉल और बीम को गिरवा दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।
एचपीडीए उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी
एचपीडीए के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बिना स्वीकृत नक्शे के प्लाटिंग करना पूरी तरह नियम विरुद्ध है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि कोई भी भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण कार्यालय से उसके वैध होने की जानकारी जरूर लें। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-horrific-accident-on-the-delhi-lucknow-hig/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/De_kp-DpyCj/?rpxt=bWJ0aWt5azZuOTk3





Pingback: Hapur News : पिलखुवा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 650 किलो खराब मिठाई नष्ट, दुकान बंद कराई - GBN Today