Hapur News : हापुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड, डीआईजी का 50 हजार का इनामी था फरार

Hapur News : हापुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड, डीआईजी का 50 हजार का इनामी था फरार

Hapur News : हापुड़ जनपद की देहात पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाह आलम के रूप में हुई है, जिस पर मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने उसके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।

सिवाल खास का रहने वाला है आरोपी शाह आलम

इस पूरे मामले का खुलासा एएसपी महेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आरोपी मूल रूप से मेरठ जिले के सिवाल खास गांव का निवासी है और काफी समय से हापुड़ सहित कई जिलों में गांजा सप्लाई के नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

पिछले साल की छापेमारी में फरार हुआ था सरगना

पुलिस के अनुसार दिसंबर 2025 में देहात कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को दो क्विंटल गांजे के साथ पकड़ा था। उस दौरान पुलिस को चकमा देकर गिरोह का मुख्य सरगना शाह आलम मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था, जिसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी।

लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मेरठ रेंज के डीआईजी ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया। इसके बाद हापुड़ देहात पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए उसे ततारपुर क्षेत्र से दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-major-action-by-the-food-department-in-pil/ 

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfFMkMGBVub/?obrf=MXdzZWh4cW13MWpveQ==