Hapur News : हापुड़ में NH-9 पर तेज रफ्तार ट्रोले ने कैंटर में मारी टक्कर, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

Hapur News : हापुड़ में NH-9 पर तेज रफ्तार ट्रोले ने कैंटर में मारी टक्कर, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एनएच-9 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास बुलंदशहर फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह करीब चार बजे बड़ा हादसा हो गया। पंचर टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रोले ने कैंटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे की एक तरफ यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया।

पीलीभीत से केला लादकर दिल्ली जा रही थी कैंटर

पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी कैंटर चालक सलमान पीलीभीत से केला लादकर परिचालक इस्लाम निवासी अमेठी के साथ शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे दिल्ली जा रहा था। एनएच-9 पर सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के पास कैंटर का एक टायर पंचर हो गया। पंचर ठीक कराने के बाद सुबह तड़के करीब चार बजे वह और परिचालक कैंटर में टायर लगा रहे थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रोले ने कैंटर में टक्कर मार दी।

पुलिस ने हटवाए वाहन, यातायात हुआ सुचारू

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे किनारे हटाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कैंटर चालक की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-retired-flying-officer-in-hapur-falls/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdLdqxaBvbj/?stkn=MTZwczdxMnBleW14bg==