Hapur News : हापुड़ में सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ का पर्व, अखंड सौभाग्य के लिए की पूजा

Hapur News : हापुड़ में सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ का पर्व, अखंड सौभाग्य के लिए की पूजा

Hapur News : हापुड़ में करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने एक स्थान पर एकत्र होकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने व्रत की कथा सुनी और अपने पति की दीर्घायु और परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

पारंपरिक रीति से हुई पूजा अर्चना

पूजा स्थल पर करवा, सजी हुई थाली, फल और जलते हुए दीपक रखे गए। महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ व्रत से जुड़ी सभी रस्मों को निभाया और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।

चंद्रोदय के बाद पूरा होगा व्रत

हिंदू परंपरा में करवा चौथ का विशेष महत्व है, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और निरोगी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। दिन भर पूजा और कथा के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं अपने व्रत का पारण करती है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-mastermind-behind-an-interstate-cannabis-smuggling-ring-falls-into-the-hands-of-hapur-police-the-fugitive-carried-a-%e2%82%b950000-reward-announced-by-the-dig/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfFlnskBz2Y/?xtok=MXRyYXNvaW40MWRnZw==

1 Comment

Comments are closed