Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। कुचेसर रोड चौपला स्थित एक प्लाईवुड कंपनी पर सीजीएसटी नोएडा की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया।
दोपहर से देर रात तक खंगाले दस्तावेज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी के अनुसार सीजीएसटी नोएडा के अधिकारी शनिवार दोपहर कंपनी परिसर में पहुंचे। अधिकारियों ने कंपनी के स्टॉक, खरीद फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों, लेनदेन के रिकॉर्ड और अन्य अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात तक टीम कंपनी के अंदर दस्तावेजों की जांच करती रही, जबकि बाहर लोगों में कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
कार्रवाई की वजह पर विभाग ने साधी चुप्पी
विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस शिकायत या आधार पर की गई है। अधिकारियों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और उससे जुड़े तथ्य सामने आ सकेंगे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-pickup-truck-loaded-with-three-quintals/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dc7nBf4zI1l/?stkn=ZTFxMzF5bTlpZ3V4



