Hapur News : पीएम किसान उत्सव दिवस पर दिखाया गया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची 24वीं किस्त

Hapur News : पीएम किसान उत्सव दिवस पर दिखाया गया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची 24वीं किस्त

Hapur News : हापुड़ में शुक्रवार को बनासकांठा गुजरात में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्रों और खंड विकास कार्यालयों में लिंक के माध्यम से बड़ी संख्या में किसानों को दिखाया गया।

डीबीटी से किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

प्रधानमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र बाबूगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक हापुड़ योगेंद्र कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र बाबूगढ़ के प्रभारी अरविंद यादव और अन्य वैज्ञानिक मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों का बुके देकर स्वागत किया गया।

वैज्ञानिकों ने दी उन्नत खेती की जानकारी

प्रसारण के बाद वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सभी किसानों को जलपान कराया गया।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-preparations-intensify-for-chandrashekhar/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DfHcrsMBmc2/?cplk=MW83YTU0dWZzenUzbg==