Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काली मस्जिद किला कोना में चोर घर के बाहर खड़ी कार लेकर फरार हो गया। कार के अंदर हजारों रुपये की लोअर और टी-शर्ट भी रखी हुई थीं। चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गाजियाबाद से लौटकर सोया था व्यापारी
मोहल्ला निवासी जावेद ने बताया कि वह लोअर-टीशर्ट का बाजार लगाता है। रविवार रात करीब आठ बजे वह गाजियाबाद से बाजार लगाकर कार से घर लौटा था। कार में ही लाखों रुपये कीमत की लोअर-टीशर्ट रखी हुई थी। घर आकर वह सो गया।
आधी रात में दिया वारदात को अंजाम
देर रात करीब ढाई बजे एक चोर घर के बाहर पहुंचा और कार चोरी कर ले गया। सुबह उठने पर कार घर के बाहर नहीं मिली तो उसने डायल 112 पर सूचना दी।
पुलिस कर रही जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराई जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-man-arrested-for-raping-a-minor-in-hapur/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdDozDKh_ta/?stkn=eWhoMWVqNXd5dnln




