Hapur News : दिवाली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, दो सगे भाई गिरफ्तार

Hapur News : दिवाली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, दो सगे भाई गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में दिवाली से पहले नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आदर्श नगर कॉलोनी के एक मकान में छापा मारकर पांच बोरे अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

बाजार में बेचने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित और मोहित के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पटाखों को बाजार में बेचने के लिए लाए थे और घर में जमा करके रखा था।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर पटाखे बेचने और जमा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-factory-manufacturing-fake-cream-busted-in/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeZxHpkBgoq/?obrf=NnExMGZ5NnRuM2hl

1 Comment

Comments are closed