Hapur News : हापुड़ में मिलावटी मावा फैक्ट्री पर छापा, 3 क्विंटल माल नष्ट

Hapur News : हापुड़ में मिलावटी मावा फैक्ट्री पर छापा, 3 क्विंटल माल नष्ट

Hapur News : हापुड़ में बुलंदशहर रोड स्थित भटियाना गांव के जंगल में चल रही मावा फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने देर रात छापा मारा। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 2 क्विंटल दूध और 1 क्विंटल खोया नष्ट कराया गया। टीम ने जांच के लिए 6 नमूने लिए हैं। कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक्सपायर लाइसेंस पर चल रही थी फैक्ट्री

जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का लाइसेंस फरवरी में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद कलवा नाम का व्यक्ति फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। आरोप है कि यहां वनस्पति घी, रिफाइंड तेल और केमिकल मिलाकर मावा तैयार किया जा रहा था। विभाग ने अगले आदेश तक फैक्ट्री को बंद करा दिया है।

रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-stockpile-of-illegal-firecrackers-seized-in-hapur-ahead-of-diwali-two-brothers-arrested/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeZ0dFthVtE/?mdxt=MXAxeHZxdjRrY3ZyaQ==