Hapur News : हापुड़ में मुख्यमंत्री के ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण, उत्कृष्ट प्रहरियों को किया गया सम्मानित

Hapur News : हापुड़ में मुख्यमंत्री के ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण, उत्कृष्ट प्रहरियों को किया गया सम्मानित

Hapur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण पुलिस लाइन हापुड़ में किया गया। सुरक्षित गांव सशक्त प्रहरी थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और शासन की योजनाओं की जानकारी ली।

उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रहरियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। प्रहरियों को धोती, साफा और अन्य सामग्री देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर विधायक, धौलना विधायक, गढ़ विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-horrific-collision-between-a-tractor-and-a/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeZxHpkBgoq/?mdxt=NnExMGZ5NnRuM2hl