Hapur News : बाबूगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर और टेंपो में भीषण टक्कर, महिला की मौत सात घायल

Hapur News : बाबूगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर और टेंपो में भीषण टक्कर, महिला की मौत सात घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुदाफरा से गोहरा जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कामगार महिलाओं से भरे टेंपो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार ग्राम मुदाफरा की सभी महिलाएं असौड़ा स्थित एक कोल्ड स्टोर में मजदूरी करती हैं। शिफ्ट पूरी कर सभी टेंपो से गांव लौट रही थीं। इसी दौरान गोहरा मार्ग पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में मुकुट की पत्नी 60 वर्षीय जगवीरी को गंभीर चोटें आईं। पैर में फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटों के कारण उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सात महिलाओं का चल रहा इलाज, ट्रैक्टर कब्जे में

हादसे में घायल अन्य सात महिलाओं की पहचान सविता पत्नी विक्रम, सविता पत्नी लोकेश, जयवती पत्नी सोनू, मंगलो पत्नी मंगल, रितु पत्नी उमेश, सुशीला पत्नी शोभाराम और ओमवती पत्नी जबर सिंह के रूप में हुई है। सभी मुदाफरा की रहने वाली हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक की पहचान गोहरा निवासी कपिल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-major-crackdown-by-the-food-safety-departm/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeZ_tC2T-2T/?exln=dWR5Y2tpMG5lZGY=

1 Comment

Comments are closed