Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में प्रतियोगिताएं और गांव-शहर में चला स्वच्छता अभियान

Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में प्रतियोगिताएं और गांव-शहर में चला स्वच्छता अभियान

Hapur News : हापुड़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेरे सपनों का भारत थीम के तहत कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिताएं कराई गईं।

स्वच्छता और विकसित भारत विषय पर बनाए चित्र

चित्रकला प्रतियोगिता में स्वच्छता ही सेवा और विकसित भारत का संकल्प विषय रखा गया। बच्चों ने स्वच्छ गांव, स्वच्छ घाट और प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे विषयों पर अपनी कल्पना से चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय सेवा ही संगठन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए अपने विचार रखे।

पंचायतों और नगर पालिकाओं में चला स्वच्छता अभियान

अभियान के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। प्रधान, सचिव, सफाई कर्मियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और अमृत सरोवरों की साफ-सफाई की। लोगों को कूड़ा अलग-अलग रखने, सोख्ता गड्ढा बनाने और गांव को ओडीएफ प्लस बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

वृक्षारोपण और गौशालाओं में पोषण आहार की व्यवस्था

सेवा संकल्प अभियान के दौरान सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही जनपद की सभी गौशालाओं में गोवंशों को लगातार हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। 18, 19, 21 और 22 सितंबर तक जिले के सभी स्कूलों में निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं तथा सभी ब्लॉकों और नगर पालिकाओं में स्वच्छ भारत अभियान के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-driver-flees-with-e-rickshaw-loaded-with-m/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdbP_RYh_nk/?stkn=MXM1cGE1eXZyMTgyYw==