Hapur News : हापुड़ में उधारी के रुपयों को लेकर बीच सड़क पर संग्राम, लाठी-डंडे चले, वीडियो हुआ वायरल

Hapur News : हापुड़ में उधारी के रुपयों को लेकर बीच सड़क पर संग्राम, लाठी-डंडे चले, वीडियो हुआ वायरल

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा मोहल्ले में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। बताया गया कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बीच सड़क पर ही भिड़ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आने-जाने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से रुपयों को लेकर खींचतान चल रही थी। बुधवार को जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो बहस ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग सरेआम मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-elderly-man-dies-during-treatment-at-a/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdD1wgWB8_6/?stkn=N2c4dGtlZDlzN3Nn