Hapur News : जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर सलामतपुर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान कुवरपाल पुत्र भरतलाल उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के बेटे ने दी थी जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर पीआरवी 5681 पर कॉलर अंशुल पुत्र कुवरपाल ने सूचना दी कि उसके पिता कल सुबह मोटरसाइकिल लेकर बिना बताए कहीं चले गए थे। परिवार ने सोचा कि वह कहीं रिश्तेदारी में गए होंगे। आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर जब वह गांव से बाहर अपने गन्ने के खेत में पहुंचा तो वहां पिता का शव पड़ा मिला।
मौके से मिले कई साक्ष्य, बाइक अगले खेत में खड़ी मिली
सूचना पर थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल और सल्फास पॉयजन का एक खाली पाउच मिला। थोड़ी दूरी पर सल्फास का एक अन्य खाली पाउच, खाली गिलास और कोल्डड्रिंक की खाली बोतल भी बरामद हुई। वहीं बाइक का हेलमेट भी मिला और अगले खेत में मृतक की बाइक खड़ी मिली। प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने से मौत का लग रहा है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-major-action-by-the-agriculture-department/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Ddf2QrGBGyl/?stkn=Ymw2ZzdiOXZpMnk5




