Hapur News : हापुड़ में गंगा मेले से लौट रहे युवकों पर थार सवारों ने की फायरिंग, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ में गंगा मेले से लौट रहे युवकों पर थार सवारों ने की फायरिंग, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले से लौट रहे युवकों पर सड़क पर तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना 24 नवंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेले में स्नान के बाद श्रद्धालु घर लौट रहे थे। कुछ युवक थार कार से गंगा मेले से गाजियाबाद के मोदीनगर जा रहे थे। उनके साथ कुछ युवक भैंसा बुग्गी से भी जा रहे थे।

नंगौला चौकी के पास हुआ विवाद, किसी ने बना लिया वीडियो

आरोप है कि नगर कोतवाली क्षेत्र की नंगौला चौकी के पास किसी बात को लेकर थार सवार युवकों ने तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की। सड़क पर गोलियां चलने के बाद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

सीमा विवाद के बाद हापुड़ पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के बाद हापुड़ और गाजियाबाद पुलिस के बीच घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद रहा। अब कोतवाली नगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

एएसपी ने दी जांच की जानकारी

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि फायरिंग का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-ambedkar-statue-tampered-with-in-hapurs-pe/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DgKov7zhHS2/?cnvx=MXdxaG15dDE0NXYybQ==

1 Comment

Comments are closed