Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला मार्गों का काम पूरा कर लिया गया है और अस्थायी पुलिस लाइन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
हर साल गढ़मुक्तेश्वर मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं। मेले में 20 से 25 हजार घोड़े और अन्य पशुओं की खरीद बिक्री भी होती है। पशुओं के इलाज के लिए पशुपालन विभाग की ओर से दो अस्थायी अस्पताल बनाए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने घाटों, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविरों के इंतजाम देखे और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
इस बार पहली बार होगा स्वदेशी घोड़ों का हॉर्स शो
इस बार मेले में पहली बार 20 नवंबर को स्वदेशी नस्ल के घोड़ों का हॉर्स शो आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच से छह कैटेगरी में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेता घोड़ों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ शील्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए घोड़ों का स्वस्थ होना अनिवार्य है। अश्वपालकों को एक दिन पहले पंजीकरण कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए डॉ ओमवीर सिंह से संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-robbery-of-a-businessman-in-hapur-solved-e/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/De94X0Lh-Mr/?rpxt=MTVjN2JucWtjMWk0bA==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में कर्ज वसूली से परेशान व्यक्ति ने खाया जहर, मेरठ में हुई मौत - GBN Today