Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड फाटक के पास चल रही अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि शराब पीकर आने वाले लोग आए दिन अभद्रता करते हैं, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोमवार सुबह से शुरू हुआ महिलाओं का धरना
सोमवार को आसपास के कई इलाकों की महिलाएं ठेके के पास एकत्र हुईं और धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक दोनों दुकानें वहां से हटाई नहीं जातीं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। महिलाओं का कहना है कि अस्पताल के पास शराब की दुकानें होने से माहौल खराब हो रहा है और मरीजों व उनके परिजनों को भी दिक्कत हो रही है।
सड़क हादसे के बाद तेज हुई हटाने की मांग
महिलाओं ने बताया कि तीन दिन पहले गढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद से शराब की दुकानों को हटाने की मांग और तेज हो गई है। उनका कहना है कि इन दुकानों के कारण क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों से जनहित को देखते हुए दोनों ठेकों को जल्द से जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत कराया।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-major-accident-in-hapur-police-vehicle-f/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/De9CPgNho6q/?xtok=MXRlYXA2ZnZ0dThtNg==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में व्यापारी लूट का खुलासा, ई-रिक्शा चालक ही निकला वारदात का मास्टरमाइंड - GBN Today