Hapur News : हापुड़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के साथ ही एक नवंबर को भी आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के करीब 35 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। डीएम कविता मीना और एसपी मधुवन सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दो पालियों में होगी परीक्षा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 586 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। रविवार को पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। हर पाली में करीब 5952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
डीआईओएस ने दिए निर्देश
डीआईओएस डॉ. श्वेता पुठिया ने बताया कि प्रशासन का पूरा जोर परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर है। कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी अभ्यर्थियों को सही स्थान पर बैठाने और नियमों का पालन कराने की होगी।
इन केंद्रों पर हो रही परीक्षा
जिले में एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बथेस्दा एकेडमी, दीवान इंटर कॉलेज, एलएन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-major-breakthrough-for-city-kotwali-police/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/De6bKauBEkh/?psln=NmdnaHU0Mzd6MWYw



