Hapur News : हापुड़ में बड़ा हादसा, रजवाहे में गिरी पुलिस की गाड़ी, दारोगा समेत तीन घायल

Hapur News : हापुड़ में बड़ा हादसा, रजवाहे में गिरी पुलिस की गाड़ी, दारोगा समेत तीन घायल

Hapur News : हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के पास गश्त कर रही पुलिस की कार रजवाहे में गिर गई। इस हादसे में दारोगा विनय बघेल और कांस्टेबल ललित व आरिफ घायल हो गए। तीनों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात में गश्त के दौरान हुआ हादसा

बहादुरगढ़ थाने में तैनात दारोगा विनय बघेल और कांस्टेबल ललित व आरिफ रविवार रात करीब 10 बजे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही उनकी कार पलवाड़ा रजवाहे के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित हो गई और रजवाहे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

हादसे की सूचना मिलने पर सीओ राहुल यादव और थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को तुरंत बाहर निकालकर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

एक कांस्टेबल की हालत गंभीर

सीओ राहुल यादव ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों का इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। इनमें कांस्टेबल आरिफ की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो अन्य की स्थिति स्थिर है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-pet-examination-begins-in-hapur-today-35/

ये भी देखें : https://gbntoday.com/hapur-news-pet-examination-begins-in-hapur-today-35/