Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को गढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने अस्वच्छ हालत में रखा खाद्य सामान मिलने पर सख्त कार्रवाई की। तीन दुकानों से पनीर, क्रीम और सॉस के कुल चार नमूने लिए गए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खराब पनीर नष्ट कराया, गोदाम में मिले सड़े केले
कुचेसर चौपला स्थित पाल मिल्क प्रोडक्ट पर टीम को 15 किलो पनीर गंदी और अस्वच्छ हालत में रखा मिला जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। यहां से पनीर का एक नमूना लिया गया। पाल डेयरी से क्रीम का नमूना लिया गया। वहीं गढ़ क्षेत्र के चोपड़ा स्थित सिंघल किराना स्टोर से सॉस के दो नमूने लिए गए और 100 किलो सॉस को सीज किया गया। टीम ने गढ़ रोड पर केले के एक गोदाम का भी निरीक्षण किया जहां करीब 10 कैरेट खराब केले मिले जिन्हें फिंकवा दिया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि जिले में गुणवत्ता हीन खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। सभी दुकानदारों और गोदाम संचालकों को साफ सफाई बनाए रखने और खराब सामग्री न रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-%e2%82%b96-lakh-fraud-in-the-name-of-an-online-sto/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DecR7B2B7th/?dlrf=YmhyNXA2bGV3d3Bx





Pingback: Hapur News : बाबूगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर और टेंपो में भीषण टक्कर, महिला की मौत सात घायल - GBN Today