Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम निवासी रवि कुमार से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 6 लाख 9 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ईजिस्टोरप्रो डॉट कॉम नाम की कंपनी में यह रकम निवेश की थी। पुलिस ने सोमवार रात करीब सात बजे मामला दर्ज कर लिया है।
विड्रॉल के नाम पर मांगे दो लाख रुपये
रवि कुमार के अनुसार दिल्ली निवासी अनीता नाम की एक युवती ने उन्हें इस कंपनी के बारे में जानकारी दी थी। निवेश के बाद कंपनी ने उनका ऑनलाइन स्टोर फ्रीज कर दिया। इसके बाद कंपनी ने कहा कि उनके स्टोर पर करीब ढाई लाख रुपये के ऑर्डर पेंडिंग हैं और उन्हें क्लियर करने के लिए दो लाख रुपये और जमा करने होंगे। विड्रॉल फीस के नाम पर भी अलग से दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। कंपनी की हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर से लगातार पैसे जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था।
साइबर थाना पुलिस कर रही जांच
और पैसे मांगे जाने पर रवि कुमार को ठगी का शक हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस को संबंधित दस्तावेज भी सौंपे हैं। साइबर थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-raid-on-adulterated-khoya-condensed-milk-f/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeZvb7qBuu0/?srtk=MTdwcDAwcHZtaTlx





Pingback: Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो पनीर नष्ट 100 किलो सॉस सीज - GBN Today