Hapur News : हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास ग्राम रहमतपुर जखैड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बाइक सवार दंपती की हुई पहचान
घायलों की पहचान रहमतपुर जखैड़ा निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र और उनकी 28 वर्षीय पत्नी शशि के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे रहमतपुर जखैड़ा में मातम छा गया।

वाहन कब्जे में, चालक की तलाश जारी
हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-food-department-cracks-down-on-adulteratio/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeRTJ1EBlJL/?xtok=MTV3cWI2YjQxcTR1Mw==





Pingback: Hapur News : हापुड़ में गंगा स्नान को जा रहे परिवार का ई-रिक्शा पलटा, छह घायल - GBN Today