Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में फरार आरोपी को पकड़ने आई बलिया पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई का मामला सामने आया है।
घर से पकड़ा गया था धोखाधड़ी का आरोपी
सोमवार रात बलिया पुलिस ने धोखाधड़ी के पुराने मामले में फरार चल रहे कपिल सिंह को उसके घर से पकड़ लिया था।पुलिसकर्मी उसे लेकर आगे बढ़ते, इससे पहले ही उसके परिजन और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
हिरासत से भाग निकला आरोपी
इसी अफरा-तफरी के दौरान कपिल सिंह पुलिस की पकड़ से छूटकर फरार हो गया। बलिया जिले के बांसडीह थाने के सब-इंस्पेक्टर सूरज पटेल सोमवार रात करीब 11 बजे टीम के साथ हापुड़ के गांव कोटा हरनाथपुर पहुंचे थे और कपिल सिंह के घर पर छापा मारा था।
दौड़ाकर पकड़ा गया था आरोपी
पुलिस टीम को देखते ही कपिल घर से भागने लगा, जिसका पीछा कर पुलिसकर्मियों ने करीब 50 मीटर दूर उसे पकड़ लिया था।पुलिस के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेने के दौरान ही उसके परिजन आ गए और पुलिस से उलझ गए, इसी का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला।
चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में कपिल सिंह, उसके पिता हरदम सिंह, गोविंद उर्फ रितिक और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-two-miscreants-injured-and-three-power/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdTHVsQB3wj/?stkn=MXZ0c3o0M2M4NTF3OQ==




