Hapur News : हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दो महीने से कर रहा था परेशान, पार्लर जाना छोड़ चुकी थी किशोरी

Hapur News : हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दो महीने से कर रहा था परेशान, पार्लर जाना छोड़ चुकी थी किशोरी

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से किशोरी का पीछा कर रहा था और रास्ते में अभद्र टिप्पणी कर परेशान करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर किशोरी ने दो महीने पहले कुचेसर रोड चौपला स्थित ब्यूटी पार्लर जाना भी बंद कर दिया था।

घर में अकेली पाकर की वारदात

पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार 16 जुलाई की दोपहर किशोरी घर में अकेली थी। तभी ग्राम मुबारकपुर निवासी कृष्णा उर्फ हप्पू जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

छोटी बहन ने देखा तो मां को बताया

घटना के समय किशोरी की छोटी बहन ने आरोपी को घर में देख लिया। उसने तुरंत अपनी मां को जानकारी दी। जब मां घर पहुंची तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया और मौके से भाग गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस टीम ने आरोपी कृष्णा उर्फ हप्पू को उपैड़ा फ्लाईओवर के पास बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-couple-killed-by-bike-riding-on-the-wrong/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdRMxMShAn6/?stkn=MTNxY3BrcmFrZ3pyMQ==