Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में बुधवार रात मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
इलाज के दौरान बिगड़ी बुजुर्ग की हालत
बताया गया कि मजीदपुरा के रहने वाले छन्नू खां को तबीयत खराब होने पर मेरठ रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे उपचार के दौरान उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बुजुर्ग की जान गई है। कुछ देर तक अस्पताल परिसर में हंगामा चलता रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित किया।
थाना प्रभारी ने कही यह बात
इस संबंध में थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था, जिसे मौके पर पहुंचकर शांत करा दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com-madak-padarth-vinashtikaran-operation/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DdEz66ih0q8/?stkn=MWNuZG5qMHdlbzU4Zw==




