Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक गांव में युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अकेली पाकर घर में घुसा, विरोध पर दी धमकी
युवती ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी जसवीर जबरन घर के अंदर आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
परिजनों को बताई आपबीती, फिर पहुंची कोतवाली
घटना के बाद युवती ने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां उसे लेकर नगर कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की।
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी जसवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-salesman-dragged-for-five-kilometers-after/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dc3sC2wB4rD/?igsi=Nms2NXF4aXFtM2Jy



