Hapur News : हाईवे-9 पर कंटेनर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Hapur News : हाईवे-9 पर कंटेनर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Hapur News : हापुड़ में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सिंभावली थाना क्षेत्र में वैठ मोड़ चौकी के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी से घर लौट रहा था युवक, संभल का था निवासी

मृतक की पहचान कपिल उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से संभल जनपद के बनियाठेर गांव का रहने वाला था और दिल्ली के अक्षरधाम स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करता था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार मंगलवार रात करीब 2 बजे कपिल ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव संभल लौट रहा था। वैठ मोड़ के पास उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल कपिल को स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

कपिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई रविंदर पाल ने बताया कि कपिल की शादी महज दो महीने पहले 19 जून 2026 को हाथरस निवासी महेश की बेटी कुमकुम से हुई थी। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *